Samastipur

Good News :ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस का परिचालन फिर से होगा शुरू

Good News :ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस का परिचालन फिर से होगा शुरू

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

समस्तीपुर | पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के गोरखपुर-गोंडा रेल खंड पर स्थित डोमिनगढ़-जगतबेला के मध्य ऑटोमेटिक सिगनलिंग कार्य एवं कुसम्ही-गोरखपुर कैंट-गोरखपुर तीसरे लाइन के परिप्रेक्ष्य में डोमिनगढ़ स्टेशन पर चल रहे एनआई कार्य के कारण 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस का परिचालन 23 से 26 अक्टूबर तक एवं गाड़ी सं. 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस का परिचालन 24 से 27 अक्टूबर तक रद्द किया गया था ।

 

लेकिन यात्रियों की सुविधा को लेकर 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस का परिचालन 23 एवं 24 अक्टूबर को तथा 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस का परिचालन 24 एवं 25 अक्टूबर को पुनर्बहाली कर दिया गया है।

 

इसके साथ ही लालकुआं से 24 अक्टूबर को खुलने वाली 05060 लालकुआँ-हावड़ा स्पेशल परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाने की सूचना दी ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!