Samastipur

समस्तीपुर में लूट की साजिश रच रहे 4 बदमाश अरेस्ट:भारी मात्रा में हथियार बरामद

समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव के तालाब के पास लूट की साजिश रच रहे बदमाशों में से चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, इस दौरान कुछ बदमाश फरार भी हो गए। गिरफ्तार बदमाशों के पास से तीन देसी कट्टा के अलावा पांच कारतूस तीन बाइक और तीन मोबाइल बरामद की गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के ही सरौली गांव के राजेश दास का पुत्र साजन कुमार, गंगोली गांव के दिनेश प्रसाद महतो का बेटा नंदन कुमार, इसी गांव का मकसूदन कुमार और साखमोहन गांव के गीता पासवान का बेटा चंदन कुमार के रूप में की गई है।

 

रोसरा की डीएसपी सोनम कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि विभूतिपुर थाना अध्यक्ष आनंद कश्यप को जानकारी मिली कि मिश्रौलिया पोखर के पास कुछ बदमाश लूट की साजिश रच रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने वहां पर छापेमारी की।

 

छापेमारी के दौरान इन सभी को पकड़ा गया। इन बदमाशों ने ही गत 11 अक्टूबर को बाइक लूट की घटना को अंजाम दिया था। इन बदमाशों पर पूर्व से भी कई मामला दर्ज है।डीएसपी ने बताया कि इन बदमाशों की गिरफ्तारी से इस इलाके में बाइक लूट व छिनतई की होने वाली घटनाओं पर रोक लगेगी। अब गिरफ्तार सभी बदमाशों को जेल भेजा जा रहा है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!