Patna

बिहार में बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेगी केंद्रीय टीम, केंद्र से मिला 655 करोड़ रुपए

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पटना.बिहार में बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने के लिए केंद्रीय टीम आएगी। फसल और जानमाल के नुकसान का जायजा लेगी। केंद्र सरकार की ओर से कहा गया है कि बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए केंद्रीय टीम भेजी जाएगी। इस टीम में कृषि समेत अन्य मंत्रालयों के अधिकारी शामिल रहेंगे। टीम बिहार आकर बाढ़ से हुई क्षति का आकलन करेगी।

केंद्र ने दिए 655 करोड़ रुपए

बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए केंद्र सरकार की ओर से पहली किश्त 655.60 करोड़ रुपए जारी की गई है। राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से अग्रिम सहायता राशि जारी की गई है। नेपाल में 70 घंटों की बारिश ने उत्तर बिहार के जिलों में तबाही मचाई है। गंडक बराज से 21 साल में पहली बार रिकॉर्ड 5.62 लाख और 56 साल में पहली बार कोसी बराज से रिकॉर्ड 6.61 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हुआ है। इस वजह से बागमती नदी में 5 जगहों पर, कोसी और गंडक में एक-एक जगहों पर बांध टूटे हैं।

बाढ़ से 10 लाख लोग प्रभावित

बिहार के 16 जिले इस समय बाढ़ की चपेट में हैं। 16 जिलों के 55 प्रखंडों की करीब 10 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित है। बाढ़ में बिहार के अलग-अलग जिलों में 8 लोग जिंदा बह गए, जबकि एक महिला की हार्ट अटैक से मौत हो गई।बाढ़ के बीच अब वायुसेना की मदद ली जा रही है। एयरफोर्स की मदद से बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों तक हेलिकॉप्टर से फूड पैकेट्स पहुंचाए जा रहे हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का एरियल सर्वे किया था।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!