Begusarai

बेगूसराय में कमरे में मिला BPSC टीचर का शव:सूचना देने के बाद भी नहीं पहुंचा पति

बेगूसराय में BPSC शिक्षिका की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मंगलवार को उसका शव किराए के मकान में बेड पर पड़ा मिला। घटना बलिया थाना क्षेत्र के बलिया बाजार की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

घटना की सूचना मिलने के बाद शिक्षिका के परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।मृतका की पहचान खगड़िया जिले के गोगरी जमालपुर निवासी मोहम्मद रकीब की पत्नी नाजिया परवीन (30) के रूप में की गई है। वह बलिया प्रखंड के उर्दू प्राइमरी स्कूल हुसैना में कार्यरत थी।शिक्षिका के परिजनों ने बताया कि नाजिया परवीन की शादी 8 साल पहले मोहम्मद रकीब के साथ हुई थी। लेकिन, पति-पत्नी में अनबन था। इससे नाजिया मायके में ही रहती थी।

 

पिछले साल BPSC से बनी थी टीचर

 

पिछले वर्ष 2023 में BPSC टीआरई-1 परीक्षा पास कर शिक्षक बनी थी। करीब 6 महीने से वह बलिया में एक मकान में किराए पर रह रही थी। वहां से रोज ई-रिक्शा से स्कूल जाती थी। मंगलवार की सुबह ई-रिक्शा वाला उसे लेने आया। ई-रिक्शा चालक ने कॉल किया तो उसने फोन रिसीव नहीं किया। इसके बाद ई-रिक्शा चालक ने मकान मालिक को सूचना दी।

 

मुंह से निकल रहा था झाग

 

मकान मालिक के स्टाफ ने दरवाजे से आवाज दी, लेकिन नाजिया ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद बलिया थाने की पुलिस और नाजिया के मायके वालों को सूचना दी गई। मायके वाले और पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया तो नाजिया परवीन बेड पर मृत पड़ी थी। उसके मुंह से झाग भी निकल रहा था। पति को भी सूचना दी गई, लेकिन वह आने के लिए तैयार नहीं हुआ।

 

पति के साथ नहीं रहने के कारण काफी दुखी थी: मुखिया प्रतिनिधि

 

लडुआरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि एहतशामुल हक अंसारी ने बताया कि नाजिया की मौत की सूचना मिलते ही पहुंचे। हम लोगों के सामने पुलिस ने दरवाजा खोला तो शिक्षिका मृत पड़ी थी। छह महीने से शिक्षिका की अपने पति कोई बात भी नहीं हुई थी। वह यहां अकेले रह रही थी। पति के साथ नहीं रहने के कारण काफी दुखी थी।

 

मौके से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

 

थानाध्यक्ष राम कुमार सिंह ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। भाई तौफीक ने लाश को रिसीव किया और उसने किसी पर कोई शंका नहीं जताई है। थाना को दिए आवेदन में उसने कहा है कि मौत कैसे हुई पता नहीं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!