Samastipur

शिक्षा और स्वास्थ्य को निश्चित रूप से निःशुल्क करे,वेदों की तकनीक का करना होगा प्रयोग : अनिरुद्धाचार्य

समस्तीपुर :सरायरंजन | जिस दिन प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और रिक्शा चलाने वाले का बेटा एक स्कूल में पढ़ेगा उस दिन भारत में सच्ची आजादी आयेगी। बिजली और गैस का पैसा तो सरकार जरूर ले, लेकिन शिक्षा और स्वास्थ्य को निश्चित रूप से निःशुल्क करे। ये बातें उदयपुर में वृंदावन के संत डॉ अनिरुद्धाचार्य ने श्रीमद् भागवत कथा महायज्ञ समारोह को संबोधित करते हुए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि मेरा सपना है भारत ऐसा हो जिसमें किसी को दुख नहीं हो। आज कुरान और बाईबल पर रिसर्च नहीं हो रहा। सर्वाधिक वेदों पर रिसर्च हो रहा है।वेदों की तकनीक पर हम काम करें ,जिस तकनीक से रामसेतु बनाया गया, दक्षिण भारत में, जिस तकनीक से ऐसा गुंबद बना, जिसके अंदर हजारों लोग रह सकते हैं।

 

 

उस तकनीक को हम छोड़कर विदेशी तकनीक से सड़क पुल ऐसा बनाते हैं जो, छः महीने में टूट जाते हैं। कथा में मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री डॉ राज भूषण चौधरी, विधायक राजेश कुमार सिंह और अभय कुमार सिंह के आने पर स्वागत करते हुए बिहार और भारत के विकास करने के लिए आग्रह किया। डॉ अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि बिहार के नेता जिस दिन अपने परिवार की चिंता छोड़कर, बिहार की चिंता करेंगे, उस दिन बिहार विकसित हो जाएगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!