Samastipur

हाजीपुर-बछवाड़ा रेलखंड के डुमैनी गांव के समीप ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत 

समस्तीपुर :मोहिउद्दीननगर | पूर्व मध्य रेलवे के हाजीपुर-बछवाड़ा रेलखंड के मोहिउद्दीननगर के डुमैनी गांव के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान कल्याणपुर बस्ती पश्चिम पंचायत के डूमैनी निवासी विश्वनाथ पासवान 50 वर्ष के रुप में की गई है। जानकारी के अनुसार मृतक गाय चराने के लिए गया था। रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान यह हादसा हो गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

परिजनों ने शव उठाकर घर लाया एवं अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिजन से मिलकर विधायक प्रतिनिधि रवीश कुमार सिंह ने ढाढ़स बंधाया एवं सांत्वना दिया। साथ ही विधायक राजेश कुमार सिंह के निजी कोष से आर्थिक मदद भी की ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!