Patna

छठ महापर्व के लिए जिला प्रशासन की टीम तैयार:गंगा घाटों पर खतरनाक प्वाइंट को घेरने का काम शुरू

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पटना.महापर्व छठ के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम ने गंगा घाटों पर बोर्ड लगाना शुरू कर दिया है। खतरनाक प्वाइंट की घेराबंदी की जा रही है। अभी जेपी सेतु के पूरब बेहतर घाट निकला है। इन घाटों के लिए गेट-92, 83, 88 से अप्रोच रोड बनाई जा रही है।

 

 

उधर, पूर्वी पटना में घाटों को व्रतियों के अनुकूल बनाने के लिए तेजी से काम करने की जरूरत है। ये बातें सेक्टर पदाधिकारियों ने डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह को दी गई रिपोर्ट में कही है। उन्होंने शहर के घाटों की वास्तविक स्थिति को बताया है। इसके बाद डीएम ने एसडीओ, सेक्टर पदाधिकारियों और नगर निगम के कार्यपालक अधिकारियों को घाट व अप्रोच रोड का निर्माण ससमय पूरा कराने का टास्क दिया है।

 

पूर्वी पटना के घाटों की स्थिति

 

कंगनघाट और कंटाही घाट पर गाद हटाने में तेजी लाने की जरूरत है।

खिड़की घाट और किला घाट पर अप्रोच रोड बनाने में तेजी लाने की जरूरत है।

महावीर घाट पर नमामि गंगे ने पानी का पाइप बदलने के दौरान गड्ढा किया है। इसकी मरम्मत की जरूरत है।

दीदारगंज घाट पर समय से अप्रोच रोड बनाने के लिए मजदूरों की संख्या बढ़ाने की जरूरत है।

जमुराही और शिव घाट पर सफाई के साथ अप्रोच रोड बनाने में तेजी लाने की जरूरत है।

हनुमान घाट पर पथ के गैप को भरने, खराब स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त करने की जरूरत है।

पश्चिम पटना के घाटों पर चुनौती बरकरार

 

पश्चिमी पटना के पहलवान घाट, बांसघाट, राजापुर पुल घाट और एलसीटी घाट को छठ महापर्व के अनुकूल बनाने में चुनौती बरकरार है। कारण इन घाटों पर गंगा का कटाव जारी है। पानी कम होने पर वास्तविक स्थिति पता चलेगी। हालांकि प्रशासन ने इन घाटों पर अप्रोच रोड बनाना शुरू कर दिया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!