Patna

दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित:CUSB के गार्गी सदन गर्ल्स हॉस्टल में ‘अद्वयम’ आयोजित

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पटना।गया में दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के गार्गी सदन गर्ल्स हॉस्टल में सांस्कृतिक संध्या ‘अद्वयम’ का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्राओं ने अपने नृत्य और गीतों के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.कामेश्वर नाथ सिंह ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति लड़कियों की सफलता के बिना संभव नहीं है। हमें गर्व है कि विश्वविद्यालय की छात्राएं शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं। कुलपति ने छात्राओं के सांस्कृतिक प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन हमेशा से छात्राओं के लिए बेहतर सुविधाओं की दिशा में प्रयासरत है।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। इसका नेतृत्व गार्गी सदन गर्ल्स हॉस्टल की चीफ वार्डन रेणु ने किया। उन्होंने स्वागत भाषण में कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत छठ पूजा के पारंपरिक गीत से हुई। जिसने पूरे माहौल को सजीव कर दिया। इसके बाद ओडिशा, बंगाल और अन्य प्रदेशों के लोकगीतों पर आधारित नृत्य प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में हॉस्टल की मेस कमेटी, कल्चरल कमेटी और अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। धन्यवाद ज्ञापन वार्डन डॉ. नेहा शुक्ला और डॉ. प्रतिष्ठा सोनकर ने किया।

इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक प्रो.शांति गोपाल पाइन, डीएसडब्ल्यू प्रो.पवन कुमार मिश्रा, प्रॉक्टर प्रो. प्रणव कुमार, अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. विपिन कुमार और अन्य कई वरिष्ठ अधिकारी और शिक्षक मौजूद थे। छात्राओं की प्रतिभा को देखकर सभी ने उनकी खूब प्रशंसा की और ऐसे आयोजनों को आगे भी बढ़ावा देने पर जोर दिया।

error: Content is protected !!