Patna

राज्यभर में खेल मैदान का निर्माण,बिहार के सभी पंचायतों में कम से कम एक खेल मैदान बनेगा, दिया आदेश

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पटना ग्रामीण विकास विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने कहा कि राज्यभर में खेल मैदान का निर्माण प्राथमिकता के तौर पर कराया जाना है. इसकी तैयारी 15 नवंबर तक पूरी कर लेनी है. राज्य के एक पंचायत में कम से एक खेल का मैदान होगा. जीविका भवन का निर्माण भी प्रमुखता से करना है. वे बुधवार को पटना स्थित तारामंडल के सभागार में आयोजित मनरेगा पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. सचिव ने कहा कि मनरेगा के तहत किये जा रहे कार्यों को जरूरतमंदों तक पहुंचाएं. सतत् जीविकोपार्जन का लाभ योग्य लाभार्थियों को दें.

 

 

 

बिहार के सभी पंचायतों में कम से कम एक खेल मैदान बनेगा, सचिव ने दिया आदेश 2

13.41 करोड़ मानव दिवस का हुआ सृजन

मनरेगा आयुक्त संजय कुमार ने कहा कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में मनरेगा से 25 करोड़ मानव दिवस सृजन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. अब तक 13.41 करोड़ मानव दिवस का सृजन किया जा चुका है. जीविका सीइओ हिमांशु शर्मा ने ओडीएफ प्लस मॉडल कार्य को दिसंबर तक पूर्ण कर लेने की बात कही. इस दौरान सचिव ने लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास योजना की भी समीक्षा की. मौके पर राज्य के सभी डीडीसी, डीआरडीए निदेशक, मनरेगा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आदि मौजूद थे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!