Patna

वंदे भारत के खाने की गुणवत्ता-कीमत पर शिकायत :पीएम तक को भेजा पत्र,कहा- कर्मी यात्री से अच्छा व्यवहार नहीं करते

पटना.भागलपुर में वंदे भारत एक्सप्रेस की सुविधा पर अब सवाल उठने लगे हैं। खाने की गुणवत्ता और कीमत को लेकर लोग नाराज हैं। दरअसल, केंद्रीय रेलवे यात्री संघ के अध्यक्ष विष्णु खेतान ने वंदे भारत एक्स. के नाश्ते-खाने की कीमत और गुणवत्ता पर सवाल उठाया है। शिकायत भी की है। आवेदन में उन्होंने मालदा डिवीजन के मंडल रेल प्रबंधक, रेल राज्य मंत्री, प्रधानमंत्री और रेल मंत्री से चिंता व्यक्त की है। उन्होंने अपने आवेदन में रेल कर्मियों पर आरोप लगाया है कि यात्री को गुमराह किया जाता है। वे अच्छा व्यवहार नहीं करते।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

संघ के अध्यक्ष ने 17 अक्टूबर को सफर कर रही महिला यात्री अनुराधा खेतान के हवाले से शिकायत की है।

रेल कर्मियों ने यात्री को गुमराह किया

अध्यक्ष ने कहा है कि ट्रेन में शिकायत पुस्तिका मांगने पर रेल कर्मियों ने यात्री को गुमराह किया। पत्र में नाश्ता का रेट 66 रुपए और भोजन की कीमत 222 रुपए प्रति प्लेट बताया गया है। पत्र में कहा गया है कि बंदे भारत एक्सप्रेस में जिस स्तर का नाश्ता सर्व किया जा रहा है, उसके अनुसार उसकी कीमत लगभग 30 रुपए है।

आईआरसीटीसी स्टाफ को लेकर भी उन्होंने शिकायत की है। अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि ट्रेन में स्टाफ महज संख्या दिखने और खानापूर्ति के लिए है। जिसका कोई लाभ रेलवे को नहीं मिलता है।

पत्र में उन्होंने यह भी कहा है कि यदि स्टाफ ढंग से कम करें तो यात्रियों को कभी शिकायत ही नहीं होगी। यह भी कहा गया है कि ट्रेन सुपरीटेंडेंट भी ढंग से बात नहीं करते हैं। भागलपुर से वंदे भारत एक्सप्रेस परिचालन के बाद यह पहली दफा है जब वंदे भारत की सेवा में सवाल खड़े हो रहे हैं।

error: Content is protected !!