Weather Update

बिहार में 20 अक्टूबर के बाद शुरू होगी ठंड:तब तक उमस भरी गर्मी करेगी परेशान

मौसम. पटना.बिहार से मानसून की विदाई हो चुकी है। आज प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 20 अक्टूबर के बाद से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। तब तक दिन में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान होंगे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

अभी राज्य का न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह रहा है। अगले 4 से 5 दिन तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। हालांकि, कई जिलों में हल्के बादल छाए रहेंगे। लेकिन, इसके बाद से न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों में कमी आएगी। फिलहाल, रात में हल्की ठंडक महसूस होगी।

 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 18 या 19 अक्टूबर को राज्य के दक्षिण-पूर्वी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

 

 

पश्चिमी विक्षोभ पर निर्भर करेगा ठंड

 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश में इस बार कितनी ठंड पड़ेगी, यह पश्चिमी विक्षोभ पर निर्भर करेगा। पिछले साल दिसंबर तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं हुआ था। इसलिए दिसंबर महीने में कोई खास ठंड नहीं पड़ी थी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!