Patna

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पंडालों में पहुंच मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की, मांगा आशीर्वाद

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पटना | महासप्तमी पर्व के अवसर पर सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। श्रीश्री दुर्गा पूजा महोत्सव शिव मंदिर खाजपुरा तथा श्रीश्री दुर्गा आश्रम शेखपुरा के पंडाल में जाकर मां दुर्गा का दर्शन करने के बाद पूजा की। उन्होंने राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर समस्त बिहारवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं।

 

 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने खाजपुरा स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना भी की। इस मौके पर जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, विधायक संजीव चौरसिया, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, जिलाधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित आयोजकगण, अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं अन्य मौजूद रहे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!