Samastipur

समस्तीपुर :संकल्प यात्रा निकाल कर रेलकर्मियों ने किया प्रदर्शन, यूनिफाइड पेंशन स्कीम पर फोकस 

समस्तीपुर : ईसीआरएमसी के सोनपुर मंडल व समस्तीपुर मंडल के संयुक्त बैनर तले सोनपुर मंडल में एनपीएस, यूपीएस के विरोध में संकल्प यात्रा निकाली गयी. इसमें समस्तीपुर मंडल के ईसीआरएमसी के मंडल मंत्री अभिनंदन कुमार के नेतृत्व में रेलकर्मियों ने समस्तीपुर से भाग लिया. रेलवे में यूनियन की मान्यता के लिए होने वाले संगठनात्मक चुनाव की आधिकारिक घोषणा के उपरांत प्रचार-प्रसार के दौरान सबसे ज्यादा फोकस केंद्रीय कर्मचारी का सरकार द्वारा लागू यूनिफाइड पेंशन स्कीम पर ही है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

चुनावी माहौल में चर्चा की गर्माहट और तेज हो गई है. दोनों मंडल के सहयोग से इस संकल्प यात्रा नेतृत्व कर रहे ईसीआरएमसी के जोनल अध्यक्ष बीपी सिंह की अध्यक्षता में कार्यकारी महासचिव भूपेंद्र कुमार के साथ समस्तीपुर की टीम का नेतृत्व दरभंगा शाखा से मदन महासेठ, सागर सन्नी, अरुण कुमार अकेला, यांत्रिक कारखाना स्टोर्स समस्तीपुर से अरविंद कुमार, विपिन कुमार, रामसकल राय, जुगेश चौरसिया, मनीष कुमार, मुख्तार अंसारी,

 

 

हरिनन्दन, लोको शेड समस्तीपुर से एसएन कामत, प्रदीप कुमार, पंकज कुमार, श्याम सुंदर, मुख्यालय शाखा समस्तीपुर से प्रभाकर कुमार सिंह, चंदन कुमार, आउट डोर शाखा से नवीन कुमार सिन्हा, इमदाद अहमद, जेई अजीत कुमार, श्याम नारायण, इरफान, अमरजीत कुमार, रक्सौल से दलजीत सिंह, मोहन कुमार, संदीप कुमार, नरकटियागंज से कमलेश कुमार, महेसी से राजेश कुमार, विकाश कुमार, पुलिस कुमार, जनकपुर रोड रोड से विपिन कुमार संतोष कुमार, रितु राज आदि ने भाग लिया.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!