Patna

नर्सरी एवं किंडरगारटेन के बच्चों के द्वारा नव दुर्गा महोत्सव मनाया गया

पटना :गया| जीडी गोयनका स्कूल में गुरुवार को नर्सरी एवं किंडरगारटेन के बच्चों के द्वारा नव दुर्गा महोत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम में नन्‍हें-मुन्ने बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से मां दुर्गा की आरती एवं पूजा-अर्चना की गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्रों ने भगवान राम, लक्ष्मण, सीता एवं मां दुर्गा की प्रतिमा स्वरुप को धारण किया। बच्चों का दैवीय रुप देखने में बहुत ही मनमोहक, आकर्षक एवं रमणीय लगा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य गिरजा शंकर पांडेय ने दीप प्रज्जवलित कर की।

 

 

मौके पर प्री-प्राइमरी को-ऑर्डिनेटर लता पांडेय, सुमन सागर, राकेश कुमार सिन्हा सहित अन्य उपस्थित थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!