DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय:बिहार सीनियर 19 वूमेन फुटबॉल में सलेक्शन हेतु कैंप का शुभारम्भ

दलसिंहसराय:डायमंड क्लब दलसिंहसराय के द्वारा बिहार सीनियर 19 वूमेन फुटबॉल एसोसिएशन का कैंप सोमवार से स्थानीय सीएच स्कूल के मैदान में शुरू किया गया है.कैंप इंचार्ज कैलाश राय ने बताया की यह बिहार कैप आज से लेकर 14 अक्टूबर तक चलेगा.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जिसमें बिहार फुटबॉल संयोजक असगर हुसैन के नेतृत्व में 22 खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा. कैप में बिहार के कई जिलों से खिलाड़ी आई है.

 

अंतिम दिन 22 खिलाड़ियों का सलेक्शन के बाद बंगाल में सीनियर 19 वूमेन फुटबॉल का आयोजन किया जायेगा.जिसमें भारत के कई राज्यों की टीम हिस्सा लेगी.उस में बिहार की टीम भी हिस्सा लेगी.मौके पर संजय सोनी,कुंदन ठाकुर, मोहम्मद इस्लाम, जमील अख्तर , अरविंद साह, चंदन शराफ, इंमतिशार आलम, मुकेश राय, रामू भगत सहित डायमंड क्लब के कोच चंदन रावत के सहयोग से सीनियर 19 वूमेन फुटबॉल एसोसिएशन कैंप का शुभारम्भ किया गया.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!