Dalsinghsarai

दलसिंहसराय :छात्रा की मौत मामले में कार्रवाई नहीं,आक्रोशित परिजनों ने एसएच 88 किया जाम

दलसिंहसराय।उजियारपुर.तीन अक्टूबर को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी वार्ड संख्या 28 स्थित एक किराये के मकान में रह रही उजियारपुर थाना क्षेत्र के महथी गांव मनोज कुमार की पुत्री स्नातक की छात्रा मौसमी कुमारी (18) की संदिग्ध स्थिति में हुई.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मौत मामले में पुलिस की कार्यशैली से नाराज परिजनों ने सोमवार को बैकुंठपुर ब्रहंडा पंचायत के जट्टाडीह चौक पर मृतका के परिजनों व ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध जताया। लोगों ने बीच सड़क पर बेंच, चौकी आदि रखकर एसएच 88 की यातायात को बाधित कर दिया। लोगों की नाराजगी का कारण मुफस्सिल थाना की पुलिस द्वारा छात्रा के हत्यारे को पकड़ने के बाद उसे मुक्त कर देना बताया गया है।

 

 

लोग इस कांड में आरोपित कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र निवासी छात्र हर्षवर्धन एवं उसके माता-पिता को अविलंब गिरफ्तारी करने की मांग कर रहे थे। जाम के कारण एसएच 88 पर दोनों तरफ छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई। अहले सुबह पांच बजे से लेकर करीब साढ़े दस बजे तक लोग जाम में फंसे रहे। वहीं सड़क जाम की सूचना मिलने पर पहुंचे उजियारपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार दलबल के साथ पहुंचकर लोगों को समझाया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!