Patna

प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पीटा,जबरन मांग में डलवाया सिंदूर,रीति-रिवाज से कराई शादी

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पटना.जमुई में नदी किनारे मिलने पहुंचे प्रेमी-प्रेमिका को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को थप्पड़ से जमकर पिटाई की। इसके साथ ही जबरदस्ती युवती के मांग में सिंदूर डलवाया। घटना मलयपुर थाना क्षेत्र के पतौना गांव की है।

 

 

घटना के दौरान कुछ ग्रामीणों ने मोबाइल में वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में दिख रहा है कि प्रेमी-प्रेमिका को कुछ लोग पकड़ लेता है। इसके बाद युवती को बैठने के लिए कहते है। युवती बैठने से मना करती है। इसके बाद भीड़ में शामिल कुछ लोग दोनों की पिटाई करते है। फिर प्रेमी से जबरदस्ती प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरवाया जाता है।

 

युवक की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के मांगो बंदर गांव के रहने वाले शंभू ठाकुर के बेटे रंजन ठाकुर और युवती की पहचान मलयपुर थाना क्षेत्र के विनोद ठाकुर की बेटी रितु कुमारी के रूप में की गई।

 

परिजनों ने कोर्ट पहुंचकर कराई शादी

 

ग्रामीणों ने बताया कि दोनों पिछले कई महीनों से मोबाइल पर बातचीत करते थे। चोरी-छिपे मिलते भी थे। शुक्रवार की रात रंजन अपनी प्रेमिका रितु से मिलने पहुंचा था। लेकिन, कुछ स्थानीय लोगों की नजर दोनों पर पड़ गई। मामले की जानकारी लड़की के परिजनों को दी गई। इसके बाद ग्रामीणों के साथ परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को पकड़ा और पिटाई की।

 

युवक-युवती के परिजन शनिवार की सुबह जमुई कोर्ट पहुंचे और दोनों पक्ष के लोगों ने हिंदू रीति रिवाज से दोनों की शादी रचाई। मलयपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि ‘पीड़ित की ओर से शिकायत की जाती है तो कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, दोनों परिवार में सुलह हो गया है।’

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!