पटना की हवा दूषित होने लगी, AQI लेवल 200 पार:अगले 5 दिनों तक मौसम में कोई बदलाव नहीं
पटना.बिहार में अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। तापमान में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है। पुरवा और पछुआ हवा की दिशा लगातार बदल रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले 24 घंटे तक कई जिलों में लगातार पुरवा हवा चलेगी। जिसके चलते आसमान में बादल छाए रहेंगे।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, शुक्रवार को 8 जिले कटिहार, पूर्वी चंपारण, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, बेगूसराय, पूर्णिया और अररिया में हल्की ठंड का एहसास होगा। अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना है।
हवा में नमी आने के कारण बढ़ने लगा वायु प्रदूषण का स्तर
पटना समेत राज्य के सभी जिलों में हवा में नमी आने के कारण वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। शहर की हवा में धीरे-धीरे धूल कण की मात्रा बढ़ रही है। राजधानी के विभिन्न इलाकों में गुरुवार को AQI लेवल 200 से पार हो गया। पटना का AQI 239 दर्ज किया गया है। इसके साथ ही बेतिया में 209, भागलपुर में 204 और कटिहार में 206 रिकॉर्ड किया गया।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
