Weather Update

मौसम का हाल :तापमान दो दिन बाद से घटेगा,बारिश भी होगी:भीषण गर्मी से लोग परेशान

मौसम :पटना।सितंबर में भी गर्मी का सितम जारी है। सुबह 8 बजे के बाद से ही पटना का तापमान 35 डिग्री पर पहुंच रहा है। रविवार को दोपहर 12 बजे के बाद पटना का तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दोपहर तक मधुबनी का तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म था, लेकिन दोपहर बाद मोतिहारी का तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सबसे कम तापमान भी मोतिहारी में 25 डिग्री सेल्सियस रहा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य में किसी भी जिले का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से कम नहीं है। तापमान अधिक रहने से लोग भीषण गर्मी से परेशान रहे। चिलचिलाती धूप के कारण दोपहर में कम ही लोग बाहर निकले। अगले दो दिन में राज्य के अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से बिहार में भी दो दिन में बारिश की संभावना है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!