Weather Update

आज का मौसम :बिहार के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना,गोपालगंज सबसे गर्म रहा,पटना का तापमान 37 डिग्री

आज का मौसम :पटना.बिहार में मानसून कमजोर पड़ गया है। हालांकि, मौसम विज्ञान केंद्र ने आज प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी बारिश होने की संभावना जताई है। प्रदेश में 1 जून से 31 अगस्त तक औसत से 25 प्रतिशत कम बारिश हुई है। वहीं, शनिवार को गोपालगंज जिला सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, किसी भी जिले में आज तेज बारिश होने की संभावना नहीं है। पिछले 24 घंटे के दौरान पूरे राज्य में 0.2 एमएम ही बारिश हुई है। इस दौरान सबसे ज्यादा शेखपुरा में 20 MM बारिश दर्ज की गई है।

 

 

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। जिसके कारण मध्य और निकटवर्ती उत्तरी अरब सागर पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं, मानसून की अक्षीय रेखा भी सौराष्ट्र, शिवपुरी और अंबिकापुर से होकर गुजर रही है। यह बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रही है।

 

 

पटना में आज कैसा रहेगा मौसम

 

पटना में आज पूरे दिन मौसम शुष्क बना रहेगा। बारिश होने की संभावना नहीं है। वहीं, शनिवार को पटना के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यहां का तापमान 37.01 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आने वाले दिनों में पटना का अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!