Weather Update

आज का मौसम :बिहार के 23 जिलों में बारिश का अलर्ट:कई जिलों में छाए रहेंगे बादल,चलेगी पुरवा हवा

आज का मौसम। पटना।बिहार में एक बार फिर से मानसून एक्टिव हो गया है। बुधवार को 12 बजे के बाद पटना, नालंदा, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय में मौसम का मिजाज बदला और झमाझम बारिश हुई। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र ने आज भी प्रदेश के 23 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, गुरुवार को अधिकांश जिलों में बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं, अगले दो दिनों तक प्रदेश में नमी के साथ पुरवा हवा चलेगी। इससे अधिकतर जिलों का अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

 

 

पटना में आज हल्की बारिश की संभावना

 

मौसम विभाग के अनुसार आज पटना में पूरे दिन बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की बारिश भी होगी। बुधवार को पटना में दो घंटे तक तेज बारिश हुई। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!