PatnaWeather Update

आज का मौसम :20 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट:2 दिनों तक हेवी रेन की संभावना

आज का मौसम :पटना.मौसम विभाग ने आज बिहार के 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 4 जिलों में ऑरेंज और 16 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में अगले दो दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 10-50 मिलीमीटर की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। मानसून की वापसी भी अब धीरे धीरे शुरू हो जाएगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

नेपाल के तराई इलाकों और उत्तर बिहार में भारी बारिश हो रही है। इससे बिहार की नदियों का जलस्तर बढ़ेगा। जल संसाधन विभाग के मुताबिक गंडक में सबसे अधिक बारिश का पानी आ सकता है। इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

 

प्रदेश की कई नदियां उफान पर हैं। बिहार के कई जिलों में अभी भी बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। कटिहार में गंगा और कोसी नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिसके कारण रसेला, मनिहारी, अमदाबाद, बरारी प्रखंड के कई पंचायतों में बाढ़ का पानी घुस गया है। यहां के 57 स्कूलों को बाढ़ के कारण बंद कर दिया गया है।

 

इधर, पटना में गंगा का पानी खतरे के निशान से नीचे आ गया है, लेकिन हाथीदह में अब गंगा उफान पर है। वहीं, सुपौल सीमा पर नेपाल के भीम नगर स्थित कोसी बराज पुल को पार करते समय एक बस कोसी नदी में पलट गई। बस में 16 यात्री सवार थे। देर रात NDRF की टीम ने सभी का रेस्क्यू किया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!