Weather Update

आज का मौसम :पटना समेत 26 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट:अगले 3 दिन मानसून फिर एक्टिव

आज का मौसम :पटना.बिहार के 26 जिलों में आज बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया है। दक्षिण और उत्तर-पूर्व हिस्सों में भारी बारिश के साथ साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, प्रदेश में अगले 3 दिनों तक बारिश की संभावना है। पिछले 24 घंटे के दौरान बेगूसराय सबसे गर्म रहा। जहां का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

 

बिहार के 12 जिले इस समय बाढ़ की चपेट में हैं। इन 12 जिलों (बक्सर, भोजपुर, सारण, वैशाली, पटना, समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, खगड़िया, भागलपुर और कटिहार) के 64 प्रखंडों के करीब 12.67 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!