Weather Update

आज का मौसम :बिहार के 5 जिलों में रेड,7 में बारिश का यलो अलर्ट:12 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा

आज का मौसम :पटना।मौसम विभाग ने बिहार के 5 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज शामिल है। वहीं, 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पटना समेत 13 जिलों में फ्लैश फ्लड की चेतावनी जारी की गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

ये चेतावनी आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी की गई है। आपदा प्रबंधन विभाग ने इन जिलों के डीएम को कहा है कि अगले 24 घंटे अहम है। किसी तरह की भी स्थिति से निपटने के लिए सभी जरूरी तैयारी कर लें। संबंधित एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखें।

 

 

दूसरी ओर नेपाल समेत बिहार से लगे तराई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। इस वजह से शनिवार को गंडक और कोशी में 5 से 6 लाख क्यूसेक तक पानी के डिस्चार्ज का अलर्ट जारी किया गया है। जिसके बाद कोशी क्षेत्र के कई गांव में बाढ़ की संभावना बढ़ गई है।इधर, बगहा में गंडक नदी का डिस्चार्ज शुक्रवार शाम 6 बजे तक 1.6 लाख क्यूसेक पार कर गया है। शनिवार दोपहर तक 5.5 लाख क्यूसेक पानी के डिस्चार्ज होने की आशंका है। जिला प्रशासन ने निचले इलाकों के लिए बाढ़ का अलर्ट जारी किया है।

 

 

किशनगंज में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी के आसपास बसे रिहायशी इलाकों में पानी घुस गया है।

56 साल का रिकॉर्ड तोड़ सकता है कोसी का डिस्चार्ज

 

सुपौल जिला प्रशासन के अनुसार कोसी नदी में शनिवार की दोपहर 12 बजे तक 6 लाख 81 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज होने की आशंका है। इससे 56 साल का रिकॉर्ड टूट सकता है। इतने पानी की वजह से सुपौल, सहरसा, मधुबनी और दरभंगा में भारी बाढ़ आ सकती है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!