Samastipur

समस्तीपुर:साधु के वेश में हजारों की ठगी कर फरार, रहे सावधान 

समस्तीपुर.उजियारपुर थाना क्षेत्र में इन दिनों ठगी का धंधा जोरों पर है. साधु के वेश में आते ठग विभिन्न पंचायतों के कई लोगों से गहना व नगदी ठगकर फरार हो गया. बैकुंठपुर ब्रहण्डा पंचायत के पचपैका वार्ड 2 निवासी स्व महेश यादव की पत्नी टिन्की कुमारी ने उजियारपुर थाना में आवेदन दिया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

जिसमें कहा गया है कि एक बाइक पर दो की संख्या में उनके घर आये अज्ञात साधु ने उन्हें विश्वास में लेकर पारिवारिक समस्या के समाधान करने के उपाय बताये. इसके लिए फोन पे के द्वारा 11 हजार रुपये नगद लिया. साथ ही चार सोने का चकती व एक मंगल सूत्र कीमत करीब 70 हजार रुपये का लेकर उक्त साधू ने उन्हें स्नान करने को कहा जबतक वह स्नान कर घर से दरवाजे पर पहुंची उक्त दोनों साधु फरार हो गए थे.

 

 

वहीं परोरिया पंचायत में भी इसी तरह दवा के नाम पर ठगों ने कई लोगों से रुपये ठगकर फरार हो गये. घटना की जानकारी मिलते ही सोमवार को थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने साधु के वेश में घूम रहे एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ करने में जुटी है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!