Dalsinghsarai

दलसिंहसराय स्टेशन पर थावे- टाटा एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक गम्भीर रूप से जख्मी

दलसिंहसराय,दलसिंहसराय स्टेशन प्लेटफार्म संख्या 2 डाउन लाइन पर थावे-टाटा एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक गम्भीर रूप से जख्मी हो गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

ट्रेन खुलने के बाद आरपीएफ पोस्ट के सामने रेल लाइन के बीच मे पड़े जख्मी को लोगों ने जब देखा तो उसे आनन-फानन में दो उत्साही युवाओं ने लाइन पर से जख्मी को उठाकर इलाज के लिये उसे अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया.कुछ लोगों ने युवक की पहचान नप कार्यालय में कार्यरत अभिषेक कुमार (35) के रूप में किया.

 

 

युवक का दोनों पैर बुरी तरिके से कटा हुआ था.अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया.अस्पताल में पहुंची आरपीएफ व रेल पुलिस जख्मी को सदर अस्पताल भेजने की व्यवस्था में लगी थी.पेंट शर्ट पहन रखा युवक ट्रेन से गिरकर जख्मी हुआ अथवा अन्य दूसरे कारण से जख्मी हुआ यह स्पष्ट नहीं हो सका.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!