Patna

प्रेमी से बहस के बाद किशोरी ने जहर खाकर दी जान, अस्पताल में शव छोड़कर भागा युवक

पटना.औरंगाबाद में एक किशोरी ने जहर खाकर अपनी जान दे दी. घटना ओबरा थाना क्षेत्र की है जहां ओबरा बाजार में युवक से झगड़ा करके एक 13 वर्षीय किशोरी ने जहर खा लिया. तबीयत बिगड़ने पर कथित प्रेमी ने किशोरी को अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे रेफर कर दिया. इलाज के लिए दूसरे अस्पताल ले जाने से पहले ही किशोरी ने दम तोड़ दिया. युवक व किशोरी दोनों ओबरा बाजार के ही रहने वाले हैं. मृतका के परिजनों ने युवक पर आरोप लगाए हैं.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मृतका के परिजनों का आरोप

मृतका के परिजनों का आरोप है कि आरोपित युवक किशोरी से बातचीत करने के लिए बार-बार उसपर दबाव बनाता था. शनिवार की सुबह किशोरी अपने परिजनों से कोचिंग जाने की बात कहकर घर से निकली थी. ओबरा बाजार में उसकी मुलाकात उस युवक से हुई. किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस छिड़ गयी. इसी क्रम में आवेश में आकर किशोरी ने ओबरा बाजार के ही किसी दुकान से जहरीला पदार्थ खरीदकर खा लिया. जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो उसके प्रेमी ने बिना किशोरी के परिजनों को सूचना दिए ही इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया.

 

 

किशोरी ने तोड़ा दम तो शव छोड़कर भागा प्रेमी

इधर किशोरी का प्रेमी उसे एंबुलेंस से मगध मेडिकल कॉलेज, गया ले जाने की तैयारी कर ही रहा था कि किशोरी ने सदर अस्पताल में ही दम तोड़ दिया. किशोरी की मौत के बाद उसका प्रेमी सदर अस्पताल में ही शव को छोड़कर फरार हो गया. अस्पताल कर्मियों ने बताया कि किशोरी के साथ उसका इलाज कराने दो युवक आए थे. जैसे ही किशोरी की मौत हुई दोनों युवक मौका मिलते ही सदर अस्पताल से फरार हो गए. इधर कुछ लोगों ने घटना की सूचना किशोरी के परिजनों को दी. सूचना पर बदहवास परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और शव से लिपटकर चीत्कार उठे.

 

मृतका की मां ने जहर खिलाने का लगाया आरोप

मृतका की मां ने ओबरा बाजार के ही एक युवक पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है. बताया कि युवक उसकी बेटी पर बातचीत करने के लिए हमेशा दबाव बनाया करता था. वैसे, मामला पूरी तरह संदेह के घेरे में है. ओबरा थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि मामले की सूचना नहीं है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!