EducationPatna

“शिक्षिका निधि को राजकीय पुरस्कार:खेल-खेल में बच्चों को पढ़ाती हैं शिक्षिका निधि कुमारी, दिया बधाई

किशनगंज.शिक्षिका निधि कुमारी ने जिले का नाम एक बार फिर से रोशन किया है। मालूम हो की न्यू प्राथमिक विद्यालय, सुहागी ,ठाकुरगंज की शिक्षिका निधि को राजकीय शिक्षक पुरस्कार से पटना में 5 सितंबर को सर्व पल्ली राधा कृष्णन की जयंती पर सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने सोमवार को इसकी घोषणा की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

ग्रामीण परिवेश में पली बढ़ी निधि अपने स्कूल के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में लोकप्रिय है। ये खेल-खेल में बच्चों को पढ़ाती है। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए समय-समय पर ये कार्यक्रम का आयोजन करती है ।इनके शिक्षक जीवन की उपलब्धियों की चर्चा करें तो इनके विद्यालय के कार्यों का अनुकरण आस-पास के निजी स्कूल भी करते हैं।

टीचर की शैक्षणिक गतिविधियों की चर्चा सोशल मीडिया में देखी जा सकती है। पोषक क्षेत्र के लोग बताते हैं कि निधि बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए भी स्वयं जा कर नामांकन करवाती हैं। साथ ही आर्थिक रूप से पिछड़े और वंचित बच्चों को आगे की पढ़ाई के लिए मदद भी करती हैं। नतीजा यह है कि पोषक क्षेत्र के एक भी बच्चे ड्रॉप आउट नहीं है ।

खेल-खेल में बच्चों की पढ़ाती हैं टीचर

खेल-खेल में बच्चों को पढ़ाने की कला के सभी कायल हैं। बता दें कि निधि पूरे बिहार के सरकारी विद्यालय के बच्चों को बाल मंच से जोड़ चुकी है। बाल मंच विद्यालय का एक कोना है जहां बच्चे अपने मन से कहानी, कविताएं और रचनात्मक काम करते हैं। कोविड काल मे कोरेनटाइन सेंटर और बाढ़ राहत शिविर का भी बेहतर संचालन किया निधि ने किया था, जिसकी प्रशंसा अधिकारियों ने की थी।

न्यू सुहागी प्राथमिक स्कूल में कभी बच्चों के लिए बैठने की व्यवस्था नहीं थी, वहां आज पुस्तकालय ,पीने की पानी के लिए फिल्टर की व्यवस्था इन्होंने की है । साथ ही निधि ने अथक परिश्रम करके कक्षा एक के बच्चों के लिए शानदार बाला कक्ष का निर्माण करवाया है। जिसमें बच्चों के बैठने के लिए लगे छोटे-छोटे रंगीन कुर्सी टेबल बच्चों को खूब आकर्षित करते है। मालूम हो की प्राथमिक विद्यालयों में ऐसी मूलभूत सुविधाएं देखने को नहीं मिलती ।

कभी खेत में चलता था स्कूल

निधि चौधरी के आने से पहले सात सालों से स्कूल भूमि और भवन के अभाव में खेत में चलता था। आज स्थिति यह है कि इस स्कूल का मुकाबला पूरे राज्य के प्राथमिक विद्यालयों में कहीं नहीं है। इस स्कूल में अपने बच्चो का नामांकन करवाने के लिए अभिभावकों की भीड़ लगी रहती है।शिक्षक बच्चों का भविष्य संवारने वाले होते है। यह काम निधि बखूबी अपने स्कूल में कर रही है। निधि को शिक्षक पुरस्कार मिलने की जानकारी जैसे ही उनके परिजनों और साथी शिक्षकों को मिली सभी में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। निधि को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!