Patna

6 दिन पहले प्रेमी संग भाग गई थी महिला,पहुंची घर तो गांव वालो ने दंपती को अर्ध”नग्न कर पूरे गांव में घुमाया

पटना जमुई में एक महिला और उसके पति को ग्रामीणों ने अर्धनग्न कर ढोल-नगाड़े के साथ पूरे गांव में घुमाया। इससे पहले महिला के बाल काटे गए और दोनों को चप्पल की माला भी पहनाई गई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। ग्रामीणों ने दंपती पर समाज को गंदा करने का आरोप लगाया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

दरअसल, महिला कोर्ट मैरिज करने के बाद एक सप्ताह पहले अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। सोमवार देर शाम वो घर पति के पास वापस पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों ने बैठक कर निर्णय लिया कि महिला, उसके पति और प्रेमी को अर्धनग्न कर पूरे गांव घुमाया जाए। इस बात की जानकारी होने पर प्रेमी केदार मंडल फरार हो गया। घटना झाझा थाना क्षेत्र की है।

 

 

एक महीने पहले महिला ने प्रेमी संग कोर्ट मैरिज किया था

 

पीड़िता और केदार मंडल (प्रेमी) ने एक माह पहले कोर्ट मैरिज किया था। केदार मंडल महिला को भगा कर पटना ले गया था। इस बात की जानकारी महिला के पति को हुई। फिर पति ने पत्नी से कहा कि बच्चा रो रहा है, तुम आ जाओ।

 

ग्रामीणों ने महिला को घर बुलाने को लेकर पति को सजा दी

 

सोमवार को महिला प्रेमी के साथ गांव पहुंची। जिसके बाद पंचायत में फैसला हुआ कि दोनों को गांव से भगा दिया जाए। रात 8 बजे से देर रात साढ़े 12 बजे तक ड्रामा चला। महिला के बाल काट दिए गए। दंपती के चेहरे पर कालिख पोता गया। जूते-चप्पल की माला पहनाई गई और पूरे गांव में उन्हें घुमाया गया। गांव वालों ने पति को इसलिए सजा दी कि उसने महिला को घर बुलाया था।

 

 

प्रेमी और महिला दोनों शादीशुदा

 

महिला और उसका प्रेमी दोनों शादीशुदा है। महिला के दो बच्चे हैं, जबकि प्रेमी के चार। फिर भी प्रेम-प्रसंग में दोनों एक-दूसरे के साथ फरार हो गए थे। दोनों सात दिन बाद जब लौटें तो ग्रामीणों ने विरोध करना शुरू कर दिया।वीडियो में देखा जा सकता है कि गांव की कुछ महिलाएं महिला के बाल काट रहीं। अन्य महिलाएं उसकी साड़ी उतार रही हैं। उसके पति को सभी लोग अपमानित कर रहे थे। वीडियो सोमवार रात का है, जो अब सामने आया।

 

12 लोगों पर FIR दर्ज

 

झाझा थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पीड़िता के आवेदन पर 12 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस कार्रवाई में लगी हुई है।

 

 

मैं केदार के साथ ही रहूंगी

 

पीड़ित महिला ने कहा कि मैं काफी छोटी थी, तभी मेरी शादी हुई थी। मेरे बच्चे की उम्र दो और तीन साल है। जब महिला से पूछा गया कि पति को क्यों सजा दी गई, तो कहा कि हम भी यही सोच रहे कि उसे क्यों सजा दी। मेरे साथ इंसाफ होना चाहिए। मुझे अब केदार के साथ ही रहना है। बच्चों की देखभाल उसके पहले पिता करेंगे।वहीं, केदार की पत्नी ने कहा कि ‘मेरे पति कहते हैं कि हम उसी के साथ रहेंगे, तुम्हें नहीं रखेंगे। केदार किसी की बात को नहीं मान रहा था। उस महिला के साथ सही हुआ। मेरे चार बच्चे हैं। मैं अपने पति के साथ रहना चाहती हूं।

 

अब तक नहीं हुई किसी की गिरफ्तारी

 

झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि ‘मामला संज्ञान में आया है, जिसमें एक महिला और उसके पति के साथ मारपीट कर गांव में घुमाया गया है। एफआईआर दर्ज कर ली गई है। कानूनी कार्रवाई की जाएगी, अभी स्थिति सामान्य है। अब तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।’

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!