Patna

अंडर 14 फुटबॉल के दूसरे दिन चार मैच बराबरी पर छूटे, एकलव्य 12-0 से जीता, मिला टॉफी 

पटना।भागलपुर सैंडिस कंपाउंड में खेली जा रही राज्य स्तरीय अंडर-14 बालक फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को बिहार एकलव्य की टीम ने बड़ी जीत दर्ज की। उसने शेखपुरा को एकतरफा मुकाबले में 12-0 से हराया। खेल विभाग, बिहार और जिला प्रशासन की ओर से कराई जा रही प्रतियोगिता में बिहार एकलव्य की यह दूसरी जीत है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

शनिवार को खेले गए मैच में बिहार एकलव्य की ओर से रितेश कुमार ने 4 गोल किए। आशिक कुमार, राजकिशोर उरांव और भारत कुमार ने 2-2 गोल जबकि जर्सी नंबर 7 और 6 ने 1-1 गोल किया। हालांकि शेष सभी मैच बराबरी पर छूटे। दिन का पहला मैच कटिहार और पश्चिम चंपारण के बीच खेला गया।

 

दोनों निर्धारित समय तक गोल नहीं कर सकीं। जमुई और गया के बीच खेला गया मैच भी गोलरहित बराबरी पर छूटा। खगड़िया अैर बेगूसराय के बीच खेला गया मैच भी गोलरहित ड्रॉ रहा। दिन का पांचवां मैच कटिहार और सारण के बीच खेला गया। यह भी गोलरहित रहा। जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार ने बताया कि मैच रेफरी के रूप में मनोज मंडल, कन्हैया कुमार, तरुण कुमार, अनमोल कुमार व अन्य थे। चांदनी कुमारी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!