Samastipur

समस्तीपुर :बच्चों के बीच रंगोली, नाटक का आयोजन,छात्रों को मेडल देकर किया गया सम्मानित

समस्तीपुर.पूसा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुबौलीराम में विभागीय आदेशानुसार सुरक्षित शनिवार के अंतर्गत बच्चों को स्वच्छता संबंधी विषयों की जानकारी दी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता एचएम संतोष कुमार और नेतृत्व शिक्षक सूर्य प्रकाश ने किया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

फोकल शिक्षक श्वेता तिवारी के द्वारा बच्चों को स्वच्छता के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गयी. शिक्षक अमरेश कुमार के द्वारा बच्चों को स्वच्छता और हाथ धुलाई की शपथ भी दिलवाई गई. इस अवसर पर बच्चों ने रंगोली, नाटक और कविता के माध्यम से हाथ धुलाई के बारे में बताया. अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया गया.

 

 

सम्मानित होने वाले छात्रों में चंदा कुमारी, आदर्श कुमार, पिंकी कुमारी, अमन कुमार आदि थे. मौके पर शिक्षक अविनाश प्रसाद सिंह, गोविंद कुमार, प्रमोद कुमार, संगीता कुमारी, कांति कुमारी, प्रीति कुमारी, तनुजा कुमारी, रीना भारती आदि मौजूद रहे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!