Patna

राहुल गांधी इस लड़की से करने वाले हैं शादी? सोशल मीडिया में वायरल फोटो का जाने सच 

Rahul Gandhi Marriage: नई दिल्ली.कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इस समय अमेरिकी दौरे पर हैं. इस बीच सोशल मीडिया में उनकी शादी की खबर जोर पकड़ने लगी है. राहुल गांधी की जिस लड़की के साथ शादी की अफवाह उड़ रही है, उसका नाम प्रणीति शिंदे है. दोनों की शादी को लेकर सोशल मीडिया में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि महाराष्ट्र के सोलापुर से पहली बार सांसद बनीं प्रणीति शिंदे से राहुल गांधी शादी करने वाले हैं. सोशल मीडिया में जारी अफवाहों पर कितनी सच्चाई है, ये तो कह पाना मुश्किल है, लेकिन राहुल गांधी की शादी को लेकर फिर से चर्चा शुरू हो गई है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

कौन हैं प्रणीति शिंदे

दरअसल प्रणीति शिंदे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे की बेटी हैं. प्रणीति शिंदे सोलापुर सिटी सेंट्रल विधानसभा सीट से तीन बार विधायक रही हैं और पहली बार सांसद बनी हैं. 2009 में प्रणीति पहली बार विधायक बनी थीं. उनके पिता सुशील शिंदे राजनीति से संन्यास ले चुके हैं.

 

भारत जोड़ो यात्रा में साथ-साथ नजर आए थे राहुल गांधी और प्रणीति शिंदे

प्रणीति शिंदे की चर्चा उस समय हुई थी, जब उन्हें पहली बार राहुल गांधी के साथ देखा गया था. राहुल जब भारत जोड़ो यात्रा के सिलसिले में महाराष्ट्र पहुंचे थे. उस दौरान कांग्रेस ने प्रणीति को अमरावती जोन की जिम्मेदारी सौंपी थी. उस दौरान राहुल गांधी प्रणीति शिंदे के हाथ में हाथ डालकर चलते नजर आए थे. राहुल गांधी की उसी तस्वीर को शेयर कर यूजर्स अफवाह फैला रहे हैं कि राहुल गांधी और प्रणीति शिंदे की शादी होने वाली है.

 

जम्मू-कश्मीर दौरे में राहुल गांधी ने अपनी शादी को लेकर की थी चर्चा

राहुल गांधी जब जम्मू-कश्मीर दौरे पर हाल के दिनों में गए थे, उस समय उन्होंने अपनी शादी की चर्चा की थी. कुछ कश्मीरी लड़कियों के साथ बातचीत में राहुल गांधी ने अपनी शादी को लेकर कहा था कि वो 20-30 सालों से शादी के दबाव से बाहर निकल चुके हैं. इस पर लड़कियों ने कहा, अगर आप शादी की योजना बनाएंगे तो हमें जरूर आमंत्रित करेंगे. इस पर राहुल गांधी ने कहा, अगर ऐसा कुछ हुआ तो जरूर आमंत्रित करेंगे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!