Patna

गणेश पूजा महोत्सव में पहुचे पप्पू यादव ने कहा,धार्मिक आयोजन से समाज में बढ़ता है आपसी सामंजस्य 

पटना :पूर्णिया. राजस्थान सेवा समिति भवन में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्रीश्री 108 गणेश पूजा महोत्सव में सांसद पप्पू यादव शामिल हुए. जहां उन्हें समिति के सदस्यों द्वारा पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. सांसद ने इस आयोजन की सराहना करते हुए आयोजकों को बधाई दी और गणेश महोत्सव के धार्मिक एवं सामाजिक महत्व पर जोर दिया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

सांसद श्री यादव नगर निगम क्षेत्र के माघी कॉलोनी, नेवालाल चौक, वार्ड नं०-26 में आयोजित 8 वें गणेश पूजा महोत्सव में भी शामिल हुए. इस सम्मान के लिए सांसद ने समिति का हृदय से आभार व्यक्त किया. सांसद पप्पू यादव ने इस अवसर पर पारंपरिक रूप से केले के पत्ते पर भोजन का आनंद भी लिया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन हमारे समाज में आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना को बढ़ाता है.

 

 

साथ ही हमारी संस्कृति की धरोहर को संजोने में मदद करते हैं. उन्होंने कहा कि गणेश पूजा महोत्सव, न केवल एक धार्मिक आयोजन है, बल्कि सामाजिक एकता और संस्कृति का जीवंत उदाहरण भी है, जो हर साल क्षेत्र के लोगों को एकजुट करता है. संजय सिंह राजेश यादव, बबलू भगत, वैश खान, सुमित यादव समिउललाह, शंकर सहनी आदि मौजूद थे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!