Patna

सोनपुर मंडल कार्यालय में “कार्यालयी कार्यों में गूगल इंडिक टूल का अनुप्रयोग” विषय पर

पटना.सोनपुर! मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, सोनपुर के मंडल सभाकक्ष में “कार्यालयी कार्यों में गूगल इंडिक टूल का अनुप्रयोग “ विषय पर हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इस आयोजन के अवसर पर श्री विवेक भूषण सूद, मंडल रेल प्रबंधक द्वारा रेल कर्मचारियों को यूनिकोड पर आधारित हिंदी में कार्य करने पर विशेष बल दिया गया।

 

 

इस कार्यशाला में गोरखपुर से आए श्री श्याम बाबू शर्मा, तकनीकी समाधान, यू ट्यूबर द्वारा रेलकर्मियों को कार्यालयी कार्यों में इंडिक टूल के अनुप्रयोग पर विस्तृत जानकारी दी गई एवं श्री शर्मा द्वारा कार्यालयी कार्यों को कंप्यूटर पर आधुनिक तकनीक के माध्यम से सुगमतापूर्वक निष्पादन करने की दिशा में विभिन्न तरीकों को बताया गया, साथ ही साथ कंप्यूटर पर एआई यथा चैट जीपीटी, को-पायलट एवं जैमिनी के माध्यम से कार्य को सुगमतापूर्वक करने के तरीकों को भी समझाया गया।

 

 

 

मंडल रेल प्रबंधक ने स्वयं अनुदेश देकर कर्मचारियों से प्रशिक्षण से प्राप्त लाभों का परीक्षण भी लिया साथ ही साथ कार्मिक एवं लेखा विभाग के लिए विशेष कार्यशाला आयोजित करने का निदेश भी दिया। इस कार्यशाला में मंडल के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने भाग लिया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!