DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश दीपक को महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार, लूट व डकैती कांडो में चल रहा था फरार

दलसिंहसराय पुलिस के द्वारा कई कांडों में फरार जिले के 25,000/-रूपया का ईनामी बदमाश उजियारपुर के लखनीपुर महेशपट्टी निवासी नागेश्वर सिंह के पुत्र दीपक कुमार को महाराष्ट्र के मालाड़ थाना क्षेत्र के सुन्दरनगर चौराहा मुम्बई पश्चिम के पास से मालाड़ पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इस संबंध में डीएसपी विवेक शर्मा ने प्रेम को जानकरी देते हुए बताया कि वह दलसिंहसराय एवं विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के लूट एवं डकैती के कांडों में फिरार चल रहा था। पुलिस के द्वारा इसकी गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की कार्रवाई की जा रही थी।गुप्त सुचना के आधार पर मुम्बई पश्चिम के पास से गिरफ्तार किया गया है।तथा न्यायिक अभिरक्षा में भेजी जा रही है।

> छापामारी दल में शामिल सदस्य

पु०नि० अजीत प्रसाद सिंह, प्रभारी डी०आई०यू० शाखा,पु०अ०नि० मनोज कुमार सिंह, दलसिंहसराय थाना,परि० पु०अ०नि० धनंजय कुमार, डी०आई०यू० शाखा,स०अ०नि० नरेश पासवान, दलसिंहसराय थाना,सिपाही महेन्द्र मरांडी, दलसिंहसराय थाना रिजर्व गार्ड,सिपाही/646 कुंदन चौधरी, डी०आई०यू० शामिल थी.

अपराधिक इतिहासः-

01. दलसिंहसराय थाना कांड सं0-407/23, दिनांक-11.10.2023, धारा-392 भा०द०वि० एवं परिवर्तित धारा-395/412 भा०द०वि० एंव विद्यापतिनगर थाना कांड सं0-180/23, दिनांक-09.11.2023, धारा-392 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट में फरार चल रहा था।
2.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!