DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय :32 नंबर रेलवे गुमटी पर ओभरब्रिज का काम जल्द ही होगा शुरू:नित्यानंद राय

दलसिंहसराय शहर के बस स्टेण्ड स्थित गेस्ट हाउस में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मान समारोह एवं सदस्यता अभियान का आयोजन प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह जिला पालक सामंत कुमार चौधरी के संयोजन में एंव पूर्व जिला उपाध्यक्ष ललन सिंह की अध्यक्षता में किया गया.समारोह का संचालन बीजेपी के कपिल देव चौधरी ने किया.समारोह का उद्घाटन केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री सह सांसद नित्यानंद राय,जिला पालक सामंत कुमार चौधरी,प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह,पूर्व प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी,प्रदेश उपाध्यक्ष,

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

किसान मोर्चा रंजीत सिंह,प्रदेश महिला आयोग के अध्यक्ष नीलम सहनी,विधान परिषद डॉ.तरुण कुमार,किसान मोर्चा अमरेश कुमार,पूर्व जिला अध्यक्ष राम सुमिरन सिंह,पूर्व विधायक शील राय,पूर्व प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा अमरेन्द्र सिंह,पूर्व प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा शशीधर झा,वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता जय मंगल यादव,डोमन राय,तुफान चौधरी, प्रदेश के नेता मनोज गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया.आये सभी अतिथियों का स्वागत मिथिला विधि विधान से किया गया.l

 

इस दौरान मंत्री नित्यानंद राय ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा की कार्यकर्ता संगठन के रीढ़ होते हैं.इसलिए वे सदैव सम्मान के पात्र होते हैं.खासकर वैसे कार्यकर्ता जिन्होंने पार्टी को अपने परिश्रम के बल पर सींच कर इतना बड़ा रूप दिया है.श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पं. दीनदयाल उपाध्याय जैसे लोगों के परिश्रम का ही परिणाम है कि आज भाजपा का स्वरूप इतना बड़ा हुआ है.दलसिंहसराय शहर में जाम की मुख्य समस्या को देखते हुए 32 नंबर रेलवे गुमटी पर ओभरब्रिज का काम जल्द ही शुरू होने वाला है!

.जो हमारे द्वारा ओभरब्रिज पास करा कर किया गया है.आपलोगो के ही बल पर आज मैं तीसरी बार सांसद बना हूं.विपक्ष लोगों को दिग्भ्रमित कर रहा हैइसलिए भाजपा कार्यकर्ताओं का नैतिक जवाबदेही है कि लोगों को प्रधानमंत्री द्वारा किये जाए महत्वपूर्ण कार्यों को लोगों तक पहुचाये.वही उन्होंने कहा की बिहार में आने वाले चुनाव में विपक्ष का सुपरा साफ हो जायेगा और एनडीएन पूर्ण बहुमत के साथ बिहार में फिर से सत्ता में आएगी.सदस्यता अभियान के दौरान लगभग 200 लोगों ने बीजेपी की सदस्यता किया!

मौके पर बीजेपी के कार्यकर्त्ता सरोज चौधरी,कपिलदेव चौधरी,सुजीत पाठक,कन्हैया चौधरी,संजीत पाण्डे,संजय सोनी,अजय झा,विचार पाण्डे,सुमित भूषण चौधरी,संजय चौधरी,श्याम कुमार लाल,अमित कुमार ठाकुर,शोभाकान्त राय,सफलता प्रसाद,बैजू दास,संतोष झा सहित सैकड़ो बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद थे!

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!