DalsinghsaraiEducationSamastipur

मध्य विद्यालय दलसिंहसराय की प्रधानाध्यापिका कुमारी विभा राजकीय शिक्षक पुरस्कार 2024 से होंगी सम्मानित,दिया बधाई 

दलसिंहसराय। मध्य विद्यालय दलसिंहसराय कि प्रधानाध्यापिका कुमारी विभा का विद्यालय पुरे अनुमंडल क्षेत्र में सबसे खास है.विद्यालय कि बदली हुई तस्वीरें जो सभी बड़े अधिकारियो को अपनी ओर खींच लेती है.इन्ही सब को देखते हुए प्रधानाध्यापिका कुमारी विभा को बिहार राजकीय शिक्षक पुरस्कार 2024 से पटना में सम्मानित किया जायेगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

05 सितम्बर को डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मनाये जाने वाले शिक्षक दिवस के अवसर पर राजकीय शिक्षक पुरस्कार हेतु उन्हें पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में सम्मानित किया जायेगा.कुमारी विभा को पुरे बिहार से 41 शिक्षको के क्रम में चौथा स्थान पर रखा गया है।

वही वह शिक्षक पुरस्कार, 2024 पाने वाली समस्तीपुर जिले की एकलौती शिक्षिका भी है.इसे लेकर शिक्षा जगत से जुड़े लोगों में हर्ष का माहौल है।

इसे लेकर प्रधानाध्यापक रामानुराग झा,साहित्यकार चाँद मुसाफिर,बिहार राज्य प्रथमिक शिक्षक संघ के सचिव सह जिलाध्यक्ष अनंत कुमार राय,शिक्षक नवल किशोर,वरीय उपाध्यक्ष अखिलेश ठाकुर, बीपीएनएस के जिलाध्यक्ष रामचंद्र राय,कुमार गौरव,अनुज कुमार,गगनदेव चौधरी,नप के पूर्व उपाध्यक्ष चंदन प्रसाद,पार्षद सुशील सुरेखा,इंजिनियर अमित अभिषेक,प्रशांत पंकज, स्वीटी प्रिया, सुमित भूषण चौधरी,राज दीपक,विवेक दत्त सहित कई लोगो ने बधाई दिया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!