Begusarai

बेगूसराय में सेक्स रैकेट की सूचना पर होटल में रेड: अलग- अलग कमरे से मिले 17 लड़के और लड़कियां

बेगूसराय पुलिस ने सोमवार को एक बड़े सेक्स रैकेट की सूचना पर शहर के होटल तिरुपति में छापा मारा। पुलिस टीम ने इस होटल में रेड के दौरान 17 लड़के-लड़कियों को हिरासत में लिया। पुलिस सभी को नगर थाना लाकर पूछताछ कर रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पुलिस ने लड़कियों के पेरेंट्स को सूचना दे दी है। दरअसल, होटल तिरुपति फोरलेन के किनारे मुख्य शहर में है। पुलिस को आज इनपुट मिला था कि एक दर्जन से अधिक लड़का-लड़की गलत धंधे में संलिप्त हैं।

 

सभी से की जा रही पूछताछ

 

सूचना मिलते ही नगर थाना और महिला थाना की टीम ने रेड कर दिया। इसमें 9 लड़की और 8 लड़के को अलग-अलग कमरे से पकड़ा गया। फिलहाल सभी से पूछताछ चल रही है। इस संबंध में सदर-वन डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि होटल में गलत काम करने की सूचना मिली थी।

 

कोई आपत्तिजनक हालत में नहीं थे: डीएसपी

 

इनपुट के आधार पर नगर थानाध्यक्ष एवं महिला थानाध्यक्ष को टीम के साथ मौके पर भेजा गया। इसमें होटल से सभी लड़का-लड़की को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाना लाया गया है। सभी बालिग हैं। होटल से कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला है। यह लोग भी आपत्तिजनक हालत में नहीं थे। डीएसपी ने बताया कि यह लोग होटल में क्यों थे और क्या मामला है, इन सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल चल रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!