Samastipur

समस्तीपुर में किशोरी का बूढी गंडक नदी में मिला शव, रेप की आशंका

समस्तीपुर में एक किशोरी का शव सोमवार शाम बरामद हुआ है। रविवार रात करीब 2 बजे ये किशोरी घर से निकली थी। ये मानसिक रूप से बीमार थी। खानपुर थाना क्षेत्र के शोभन गांव के पास बूढी गंडक नदी में उपलाता हुआ शव मिला है। किशोरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

शव मिलने के बाद जितवारपुर के राजघाट के पास बन रहे पुल निर्माण कार्यस्थल पर लोगों ने जमकर बवाल काटा। वहीं, सीसीटीवी में रात के करीब 3 बजे किशोरी को नदी की तरफ जाते हुए देखा गया। लोगों को शक है कि पुल निर्माण में लगे कंपनी के कर्मियों द्वारा किशोरी के साथ कुछ गलत किया गया है। फिर उसकी हत्या कर उसके शव को नदी में फेंक दिया गया। क्योंकि जब सुबह गांव के लोग किशोरी को खोजते हुए पुल निर्माण कार्य स्थल पर पहुंचे थे और सीसीटीवी का फुटेज दिखाने की बात की थी, तो कर्मियों ने साफ इनकार कर दिया था।

 

लोगों का कहना था कि किशोरी मानसिक रूप से बीमार थी। इस कारण रविवार रात करीब 2 बजे वह घर से निकल गई। घर से निकल जाने के बाद जैसे ही परिवार के लोगों को इसकी जानकारी मिली उसकी खोजबीन शुरू की। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल रहा था।

 

मुफस्सिल पुलिस ने जांच शुरू की। इस बीच घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर पुल निर्माण कार्य स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल है। पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। इस दौरान पुल निगम के कई कर्मियों से पूछताछ की गई है। कुछ कर्मी के कार्य से गायब होने की भी बात बताई गई है।

 

एएसपी संजय पांडे ने बताया कि परिवार के लोगों का बताना है कि किशोरी मानसिक रूप से बीमार थी। इस कारण रात घर से निकल गई थी। घर से निकल जाने के बाद नदी की ओर जाते हुए उसे देखा गया था। पुल निर्माण कार्य स्थल पर लगी सीसीटीवी में भी वह नजर आई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुल निर्माण से जुड़े कर्मियों से भी पूछताछ की गई है। कुछ कर्मी के गायब होने की बात भी सामने आई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। उधर मिले शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!