DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय: जन सुराज के प्रखंड समिति का गठन,राज नारायण सिंह बने अध्यक्ष तो महिला अध्यक्ष बनी सरस्वती..

दलसिंहसराय शहर के एक निजी होटल में सोमवार को जन सुराज का प्रखंड समिति घोषणा कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें सर्वसमति से प्रखंड अध्यक्ष के राज नारायण सिंह, संगठन महासचिव देवेंद्र प्रसाद यादव,किसान अध्यक्ष शंकर साह, युवा अध्यक्ष भरत कुमार,महिला अध्यक्ष सरस्वती देवी,सोशल मीडिया प्रभारी अंज़र इमाम को बनाया गया.इसके अलावा प्रखंड में आठ उपाध्यक्ष रंजीत कुमार मेहता, डॉ. चंद्रशेखर चौधरी,सुरेंद्र राम, मोहन कुमार गौतम,मो. आरसी,शंकर महतो,दीपक कुमार,राम शंकर महतो को घोषित किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

वही पांच सदस्यीय प्रखंड अभियान समिति का गठन भी किया गया है.जिसकी अध्यक्षता ज़ुबैर आलम द्वारा की गई जिसमें किशोर चौधरी,रविंद्र राय, विनोद कुमार,सत्यनारायण राम को सदस्य बनाया गया.इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रशांत किशोर द्वारा 2 अक्टूबर 2022 को शुरू किया गया जन सुराज अभियान आने वाले 2 अक्टूबर को राजनीतिक पार्टी का रूप लेने जा रहा है.उससे पहले सभी प्रखंड में संविधान सभा बैठक द्वारा नेताओं और आम जनता से राय लेते हुए जन सुराज को मजबूत किया जा रहा है।

घोषणा कार्यक्रम में ज़िला संगठन महासचिव राम ईश्वर साह, ज़िला महिला अध्यक्ष रिंकी कुमारी,ज़िला युवा अध्यक्ष प्रभात प्रसुन,अभियान समिति संयोजक निरंजन ठाकुर,अनुमंडल अध्यक्ष पप्पू गुप्ता,पूर्व युवा अध्यक्ष अजय कुमार,समस्तीपुर उप- महापौर राम बालक पासवान,प्रेमनाथ महतो,किसान अध्यक्ष साकेत सिंह,अभियान समिति अनुमंडल संयोजक उमेश पासवान,अनुमंडल उपाध्यक्ष वीरेंद्र दास,उपाध्यक्ष अमित गुंजन, वरिष्ठ नेता वसीम रज़ा, बेगूसराय ज़िला के युवा अध्यक्ष राजीव पासवन,मंसूरचक प्रखंड अध्यक्ष मो. मज़हर अली समेत कई लोग मौजूद थे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!