Patna

यूपी-झारखंड के इतने शिक्षकों की जाएगी नौकरी, विभाग का बड़ा फैसला, लिस्ट जारी

BPSC Teacher: पटना.बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से कई शिक्षकों पर कार्रवाई की शुरुआत हो गई है. वैसे शिक्षक जो बिहार से ताल्लुक नहीं रखते और केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) में 60% से कम अंक प्राप्त करने के बाद भी पांच प्रतिशत छूट का लाभ लिया है उनपर कार्रवाई होगी. टोटल 14 शिक्षकों पर कार्रवाई हो सकती है. इनमें से 13 शिक्षक यूपी के तो एक झारखंड के हैं. सभी से जिला शिक्षा विभाग ने एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है. डीपीओ देवनारायण पंडित ने इस बारे में बताया कि इन सभी शिक्षकों से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है. अगर एक सप्ताह के भीतर शिक्षक जवाब नहीं देंगे तो सबको सेवामुक्त कर दिया जाएगा. इसको विषय को लेकर जिला शिक्षा विभाग ने एक सूची जारी की है. बता दें कि इनमें एक शिक्षक को छोड़ सभी शिक्षक कक्षा एक से पांचवीं तक के हैं.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

क्यों हो रही कार्रवाई

नियम के मुताबिक बीपीएससी शिक्षक भर्ती में बिहार के अलावा अन्य राज्यों के कैंडिडेट को सीटीईटी में रिजर्वेशन का लाभ मान्य नहीं है. लेकिन दूसरे राज्य के अभ्यर्थियों को भी रिजर्वेशन का लाभ देकर बहाल किया गया है. यानी अन्य राज्य के वैसे अभ्यर्थी जिनका सीटीईटी में 60% (90 मार्क्स) से कम अंक है और वे रिजर्वेशन का लाभ लेकर बहाल होकर स्कूल में काम कर रहे हैं, इसी बाबत वैसे शिक्षकों के विरुद्ध बर्खास्तगी की कार्रवाई की जा रही है.

 

इन शिक्षकों की जा सकती है नौकरी

जिला शिक्षा विभाग द्वारा जारी लिस्ट में कुमारी मोनिका शुक्ला, आकांक्षा शर्मा, राधिका देवी, नसीमा खातून, उपासना, सीमा गौतम, अंजली गौतम, सिंधुजा सिंह, अन्नू भारती, दीपशिखा मौर्य, सरिता यादव, अनीता, राधिका देवी और अर्चना गुप्ता के नाम शामिल हैं.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!