Patna

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से हाजीपुर स्टेशन पर यात्रियों को किया गया जागरूक

पटना .सोनपुर मंडल द्वारा सोशल मीडिया ,नुक्कड़ नाटक एवं बैनर तथा पोस्टरों के माध्यम से अक्सर यात्रियों को सुरक्षित एवं सुखद यात्रा से संबंधित विषयों पर जागरूक करती रहती है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इसी क्रम में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री रौशन कुमार के निर्देश पर यात्रियों को सुरक्षित एवं सुखद यात्रा से संबंधित विषयों पर जागरूकता लाने हेतु नुक्कड़ नाटक का आयोजन हाजीपुर स्टेशन के प्लेटफ़ार्म संख्या एक पर आज किया गया ।

 

इस दौरान मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे और गीत संगीत व नाटक के माध्यम से यूटीएस मोबाइल एप, एटीवीएम ,क्यूआर कोड की सुविधा सहित पीओएस और यूपीआई जैसे डिजिटल भुगतान की सुविधाओं के प्रति यात्रियों को जागरूक किया गया। साथ ही टिकट काउंटर पर QR कोड स्कैनर के माध्यम से भुगतान करने पर बरौनी या फिर सोनपुर मंडल में लगने वाले कोच रेस्टोरेंट के लज़ीज़ व्यंजनों पर 5% का फ़्लेट डिस्काउंट के बारे में भी यात्रियों को बताया गया ।

 

इसके अलावा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से रेलवे के अधिकृत खानपान स्टाल व वेंडरों से हीw खानपान सामग्री ख़रीदने तथा किसी भी प्रकार सहायता अथवा शिकायत के लिए रेलवे हेल्पलाइन संख्या 139 पर अथवा रेल मदद ऐप पर संपर्क करने इत्यादि विषयों पर यात्रियों को जागरूक किया गया.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!