Samastipur

समस्तीपुर में गंगा ने धारण किया रौद्र रूप:25 से अधिक गांवों में घुसा पानी

समस्तीपुर से गुजरने वाली गंगा नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। गुरुवार शाम खतरे के निशान से 2.05 सेमी ऊपर बह रही थी। गंगा नदी के जलस्तर में हो रही लगातार वृद्धि के कारण मोहनपुर मोहिउद्दीन नगर और विद्यापति नगर प्रखंड के 25 से अधिक गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। कई जगहों पर सड़क संपर्क भंग हो गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

खासकर मोहनपुर प्रखंड के गांव की स्थिति गंभीर बनी हुई है। यहां धरनी पट्टी पंचायत के अधिकतर गांव से जिला और प्रखंड मुख्यालय का संपर्क खत्म हो गया है। लोग नाव के सहारे ही आवाजाही कर रहे हैं। दोबारा आई गंगा नदी में बाढ़ के कारण दियारा इलाकों में स्थिति गंभीर हो गई है। इन इलाकों के कुल 39 प्राइमरी और मध्य विद्यालय को तत्काल बंद कर दिया गया है।

 

 

राजपुर पतसिया जाने वाली सड़क पर पानी।

मोहनपुर प्रखंड के धरनी पट्टी पश्चिम पंचायत के हरदासपुर, सरसावा, जहैंगरा, बघरा के अलावा डुमरी दक्षिणी पंचायत डुमरी उत्तरी पंचायत, जलालपुर बिशनपुर बेरी, मटियोर, राजपुरा गांव में गंगा नदी का पानी प्रवेश कर गया है। इस कारण बिंदगामा से जौनपुर जाने वाली सड़क पर करीब एक से डेढ़ फीट पानी बह रहा है।इसी तरह डुमरी से दियारा मोड जाने वाली सड़क पर भी पानी है। सड़क पर पानी चढ़ जाने के कारण इस इलाके के लोगों का प्रखंड मुख्यालय से सड़क संपर्क भंग हो गया है। लोग नाव के सहारे आवाजाही को मजबूर हैं।

 

 

मोहिउद्दीन नगर प्रखंड में गंगा नदी में अचानक आई बाढ़ के कारण मोहिउद्दीन नगर प्रखंड के 8 पंचायत में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। इन पंचायत में राजपुर पतासिया पूर्वी, राजपुर पतासिया पश्चिम, बोचहा, मोहम्मदीपुर, कुरसाहा, तेतारपुर और हरैल पंचायत के गांव शामिल है। इन गांव की कई सड़कों पर बाढ़ का पानी बहने से सड़क यातायात बंद हो गया है.उधर, विद्यापति नगर प्रखंड के भी आधा दर्जन दियारा इलाके के पंचायत में गंगा नदी का पानी भर गया है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

डीएम ने किया बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा

 

इस बीच डीएम रोशन कुशवाहा द्वारा अंचल मोहनपुर मोहिद्दीननगर और विद्यापति नगर के विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया गया किया है। भ्रमण के दौरान महत्वपूर्ण कटाव क्षेत्र का भी निरीक्षण किया गया। सभी संबंधित पदाधिकारियों और संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिया गया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!