समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर से कोटा के लिए वन-वे स्पेशल ट्रेन:16 से 17 कोच के साथ चलेंगी दोनों गाड़ियां
समस्तीपुर।मुजफ्फरपुर.यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पूर्व मध्य रेलवे 23 सितंबर को समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर से कोटा के लिए 01-01 जोड़ी वन-वे स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करेगा।गाड़ी सं. 05599 समस्तीपुर-कोटा वन-वे स्पेशल 23 सितंबर को समस्तीपुर से 13.00 बजे खुलकर 14.00 बजे मुजफ्फरपुर, 15.00 बजे हाजीपुर, 17.05 बजे छपरा रुकते हुए गोरखपुर-लखनऊ-कानपुर-आगरा कैंट-मथुरा के रास्ते अगले दिन 16.30 बजे कोटा पहुंचेगी। इस स्पेशल में शयनयान श्रेणी के 14 और साधारण श्रेणी के 02 कोच होंगे।
मुजफ्फरपुर से 20.50 बजे खुलेगी गाड़ी
गाड़ी सं. 05299 मुजफ्फरपुर-कोटा वन-वे स्पेशल 23 सितंबर को मुजफ्फरपुर से 20.50 बजे खुलकर 21.55 बजे हाजीपुर, 23.10 बजे पाटलिपुत्र, 23.33 बजे दानापुर, 24 सितंबर को 00.05 बजे आरा, 00.55 बजे बक्सर, 03.05 बजे डीडीयू रुकते हुए प्रयागराज छिवकी-टुण्डला-आगरा फोर्ट के रास्ते 15.00 बजे कोटा पहुंचेगी।
स्पेशल में तृतीय वातानुकूलित श्रेणी का 01, शयनयान श्रेणी के 12 और साधारण श्रेणी के 04 कोच होंगे।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
