Patna

बिहार के 12 जिलों में बाढ़,15 में भारी बारिश का अलर्ट:1.41 लाख आबादी प्रभावित; कोसी बराज पर पहली बार चढ़ा पानी

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पटना :नेपाल में भारी बारिश का असर बिहार के 12 जिलों पर पड़ा है। इन जिलों की 140 पंचायतों में 1 लाख 41 हजार से अधिक लोग बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। हालात और गंभीर हो सकते हैं, क्योंकि नेपाल से आने वाला पानी मैदानी इलाकों में तेजी से फैलेग।

 

 

बांधों पर भी दबाव बढ़ सकता है। शनिवार को सुबह से रात 12 बजे तक कोसी बराज से 6.17 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। यह 56 सालों में दूसरी बार सबसे अधिक है। कोसी बराज पर पहली बार पानी चढ़ गया है। इससे बराज के क्षतिग्रस्त होने की आशंका को लेकर शुक्रवार की शाम 4 बजे से ही बराज पर आवागमन बंद है। हालात को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने 72 घंटे मॉनिटरिंग का निर्देश दिया है। वहीं आकाशीय बिजली से बिहार के अलग-अलग जिलों में 4 लोगों की मौत हो गई है।

 

आज प्रदेश के 15 जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बिहार से गुजर रही ट्रफ लाइन के कारण नेपाल की तलहटी और उसके आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश हो रही है।

 

वहीं, नेपाल में हो रही बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। नेपाल सरकार के निर्देश पर कोसी बराज के सभी 56 फाटक खोले दिए गए हैं। इससे सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

 

आपदा प्रबंधन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 12 जिलों के 20 प्रखंडों की 140 ग्राम पंचायतों की करीब 1.41 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 1200 लोग कैंपों में रह रहे हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!