Patna

बिहार में जमीन सर्वे के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे हो सकता है यह काम, जाने पूरा डिटेल 

Bihar Land Survey : पटना. बिहार में भूमि सर्वे का काम चल रहा है. जमीन विवाद को निपटाने के अलावा राज्य सरकार की जमीन की स्थिति का पता लगाने के लिए जमीन का सर्वे कराया जा रहा है. गांव से लेकर शहर तक इस बात को लेकर आपाधापी मची है कि सर्वे का काम कैसे होगा. शहरों में रहनेवाले लोग गांव जाने की तैयारी में हैं तो गांव के लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि ये सब होगा कैसे. हर रैयत को इस जमीन सर्वे में भाग लेना है. हर रैयत को अपनी जमीन का सर्वे कराना है, लेकिन इसको लेकर टेंशन की कोई बात नहीं है. इस काम के लिए आपको कहीं जाना नहीं है. आप अपना आधा काम घर बैठे कर सकते हैं.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इन दस्तावेजों की होगी जरुरत

जमीन सर्वे के फार्म को भरने से पहले अपनी जमीन का रिकॉर्ड जैसे खतियान, कबाला, बंदोबस्ती रसीद एक फाइल में रखना होगा. इन फॉर्म्स में जमीन से सम्बंधित सभी जानकारी, रैयत का नाम, उनका अंश, पिता का नाम, खाता, खेसरा, रकबा, जमीन का प्रकार, और जमीन प्राप्त होने का माध्यम इत्यादि के बारे में त्रुटिरहित भरना होगा. सर्वे के लिए आवेदन करने वालों को कुछ कागजात अपने पास रखना जरूरी होगा, जिसमें पासपोर्ट साइज फोटो, जमीन की रसीद, स्वघोषणा पत्र, आधार कार्ड, जमीन का रकबा, खेसरा की सम्पूर्ण जानकारी, खतियान की कॉपी, मालगुजारी रसीद की प्रति, न्यायालय के आदेश की फोटोकॉपी (यदि लागू हो), अधिकार पत्र (यदि लागू हो).

 

यहां से होगा जमीन सर्वे का फॉर्म डाउनलोड

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आवेदक को फॉर्म के लिए कहीं जाने की जरुरत नहीं है. यह फार्म आपको भू राजस्व विभाग के आधिकारिक साइट से डाउनलोड करना होगा, जिसका तरीका बेहद आसान है. बिहार लैंड सर्वे योजना की अधिकारिक वेबसाइट dlrs.bihar.gov.in पर विजिट करना होगा. साइट पर दी गई सभी प्रक्रिया का पालन करना होगा. होमपेज पर दिए गए भूमि रिकॉर्ड पोर्टल के विकल्प का चयन करना होगा. वहां मौजूद भू सर्वेक्षण के आवेदन फॉर्म के लिंक पर क्लिक करना होगा. स्क्रीन पर लॉगिन पेज खुल जाएगा.

 

सर्वे से जुड़े फॉर्म डाउनलोड करने के लिंक

रैयत द्वारा स्वामित्व/धारित भूमि की स्व-घोषणा हेतु प्रपत्र-2 यहां क्लिक कर फॉर्म डाउनलोड करें

वंशावली हेतु प्रपत्र-3(1) पीडीएफ डाउनलोड लिंक यहां क्लिक कर फॉर्म डाउनलोड करें

बिहार जमीन सर्वे फॉर्म 2024 पीडीएफ डाउनलोड लिंक यहां क्लिक कर फॉर्म डाउनलोड करें

वंशावली प्रमाण – पत्र हेतु आवेदन प्रपत्र पीडीएफ डाउनलोड लिंक यहां क्लिक कर फॉर्म डाउनलोड करें

स्पेशल सर्वे रिपोर्ट चेक ऑनलाइन लिंक यहां क्लिक कर फॉर्म डाउनलोड करें

सरकार की आधिकारिक वेबसाइट यहां प्रवेश करें

यहां पर क्लिक करके आप जमीन सर्वे से जुड़े सभी फॉर्म डाउनलोग कर सकते हैं इन सभी का प्रिंट निकाल लें

Also Read: Zoo in Bihar: बिहार में बनेगा देश का सबसे बड़ा चिड़ियाघर, 1500 करोड़ की लागत से 289 एकड़ में होगा निर्माण

 

ऑनलाइन और ऑफ लाइन दोनों माध्यमों से जमा होंगे फार्म

वहां मांगी गई जानकारी भरने के बाद आपके सामने भू सर्वेक्षण फॉर्म खुल कर आ जायेगा. बिहार जमीन सर्वे फॉर्म 2024 महज दो पन्ने का है. इसी दो पन्ने को भरना होगा. आवेदन करने वाले को सभी जरूरी जानकारी, अपनी जमीन की जानकारी और विवरण और सारे कागजात अपलोड करने होंगे. जमीन के दस्तावेजों के आधार पर स्व घोषणा प्रपत्र-2 और वंशावली प्रपत्र-3 (1) फॉर्म को ऑनलाइन और ऑफ लाइन दोनों माध्यमों से जमा किया जा सकता है.

उसके बाद आप फॉर्म को सबमिट कर सकते हैं. साथ ही आवेदन पत्र का एक प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं. ऑफलाइन प्रक्रिया में सभी आवेदनों को भरने के बाद फार्म को गांव में आयोजित कैंप में जमा करना होगा.

 

जमीन सर्वे करा लेने से होंगे कई लाभ

इस सर्वे के बाद बिहार के सभी नागरिकों को जमीन रिकॉर्ड को सुरक्षित करने के लिए भी सर्वे कराया जा रहा है. जमीनों की वास्तविक और वर्तमान स्थिति के साथ उनका सटीक रिकॉर्ड रखने की पहल का नाम भी जमीन सर्वे दिया गया है. इस योजना से लोगों को कई तरह के लाभ होंगे. जमीन का रिकॉर्ड आधुनिक माध्यम से अपडेट होगा. मालिकाना हक का विवाद पूरी तरह खत्म हो जाएगा. सर्वे के डेटा का प्रयोग राज्य सरकार भूमि उपयोग कृषि, उद्योग और अन्य गतिविधियों के लिए करेगी. सर्वे के बाद राज्य सरकार के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी. जमीन संरक्षण के ऑनलाइन होने से जमीन अधिग्रहण और अन्य मामलों में पारदर्शिता होगी. खरीद-बिक्री में विवाद नहीं होगा.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!