Dalsinghsarai

दलसिंहसराय :देशी पिस्टल व कारतूस के साथ एक बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दलसिंहसराय की खबर :उजियारपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी अपराध की योजना को लेकर पिस्टल और कारतूस लेकर चमका रहे एक बदमाश को गिरफ्तार किया है.इसे लेकर दलसिंहसराय डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने अपने कार्यालय में प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान वाजिदपुर बहदुरा निवासी सौरभ कुमार उर्फ लालो के रूप में किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

उन्होंने बताया की उजियारपुर पुलिस को सूचना मिली थी सौरभ उर्फ लालो कोई बड़ी घटना को आजम देने को लेकर पिस्टल और कारतूस लेकर क्षेत्र में चमका रहा था. सूचना के बाद थानाध्यक्ष मुकेश कुमार,अपर थानाध्यक्ष विषद विश्वास,दारोगा संजय कुमार,सिपाही संतोष कुमार और महिला सिपाही प्रीति कुमारी के साथ छापेमारी करते हुए सौरभ उर्फ लालो को गिरफ्तार किया।

 

उसके निशानदेही पर उसके मकान के रूम से एक कार्टन में कपड़ा में लपेट कर रखा हुआ देशी पिस्टल और सौरभ के पर्स में रखा हुआ कारतूस बरामद किया गया. गिरफ्तार सौरभ को आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायलय के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है.मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर नीरज तिवारी,दलसिंहसराय थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन, उजियारपुर थाना के दारोगा सह कांड के अनुनसंधान कर्ता राजीव रंजन आदि मौजूद थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!