दलसिंहसराय :एनएच 28 बसढ़िया बैगन चौक के पास ट्रक ने बाईक सवार डिलेवरी बॉय को मारा धक्का,हुई मौत.
दलसिंहसराय थाना क्षेत्र एनएच 28 बसढ़िया बैगन चौक के पास एक अज्ञात ट्रक वाले ने बाईक सवार डिलेवरी बॉय को धक्का मारते हुए फरार हो गया.जिसके बाद डायल 112 की टीम ने उसे अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया जहाँ डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मृतक की पहचान सरायरंजन बाजार निवासी राम सेवक साह के 25 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार के रूप में हुई है.वही सुचना पर पहुँचे उसके परिजनों में बताया की आशीष बसढ़िया में इमोजोन में डिलेवरी बॉय का काम करता है.
काम करने के लिए बाईक से घर से निकला था.वही रास्ते में ट्रक ने धक्का मारते हुए फरार हो गया.वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
