Dalsinghsarai

दलसिंहसराय :खैनी नही देने को लेकर दुकानदान से हुआ विवाद तो दुकानदार के दरवाजे पर सो रहे पिता को गोली मारकर किया हत्या

दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के भटगामा वार्ड संख्या 27 में रविवार की देर रात अपने घर के दरवाजे पर सो रहे वृद्ध व्यक्ति को बदमाशो ने गोली मारकर हत्या कर दिया. मृतक की पहचान भटगामा निवासी स्व.बहोरन मिश्र के वैजनाथ मिश्र(65) रूप में की गई है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

घटना को लेकर मृतक के जख्मी पुत्र हेमंत मिश्र ने बताया की रविवार की रात करीब 11 बजे जब वह अपनी दुकान बंद कर घर में घुस रहा था तभी पास के ही परमानंद झा के पुत्र लाला झा अपने अन्य साथी के साथ दुकान पर आकर खैनी का पुरिया मांगा.तब मैने कहा की दुकान बंद कर दिए है सुबह में खैनी ले लेना.इसी बात दारु पीए लाला झा ने मेरे साथ मारपीट करने लगा और पिस्टल के बट से मार कर सर फोड़ दिया. जिसके बाद हम अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज कराकर घर आकर सो गए. उनके पिता वैजनाथ मिश्र भी घर के दरवाजे पर एक चौकी पर सो रहे थे.इसी दौरान रात के करीब 1 बजे के लाला अपने एक दर्जन साथी के साथ आकर पिता जी को गोली मार कर ऑटो से फरार हो गया.जिसके बाद घर सभी सदस्य पिता जी को अस्पतल ले गए जहा चिकत्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

 

 

 

 

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी विवेक कुमार शर्मा के नेतृत्व में थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन ने घटना को अंजाम देर कर भाग रहे एक दर्जन बदमाशों में दो बदमाश को पास के चौड़ से गिरफ्तार कर लिया.गिरफ्तार बदमाश की पहचान भटगामा वार्ड संख्या 27 निवासी देवराज पासवान के पुत्र अभिनंदन उर्फ भुल्ला और सतपाल महतो के पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है. डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया बाकी सभी बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया.जिसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.दुक्कानदार के बयान पर 8 बदमाशो पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!