Patna

बिहार के भागलपुर को मिल सकती है बड़ी सौगात, हवाई अड्डा के लिए चिन्हित हुए ये तीन स्थान

Airport In Bihar:पटना.बिहार के भागलपुर जिला के अन्तर्गत सुल्तानगंज में भी नया हवाई अड्डा बनाया जा सकता है . सुल्तानगंज में दो जगहों का हवाई अड्डा के लिए चयन किया गया है . जिलाधिकारी ने तीन जगहों के प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा है , जिसने से दो जगह सुल्तानगंज में है .

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

जिला में नया हवाई अड्डा के लिए जमीन

नये हवाई अड्डा निर्माण के लिए सुल्तानगंज-देवघर रोड के समीप 850 एकड़ जमीन को चिन्हित किया है . इसके अलावा सुलंतगंज में ही अकबरनगर-शाहकुंड रोड के समीप दूसरा जमीन चिन्हित किया गया है . जिसके कुल 833 एकड़ जमीन उपलब्ध है . गोराडीह में नये हवाई अड्डा के निर्माण के लिए कुल 660 एकड़ जमीन उपलब्ध है .

 

भागलपुर के एडीएम ने क्या कहा

भागलपुर के एडीएम महेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि इन तीनों जमीन का सर्वे कराने के लिए गिरडीह और सुल्तानगंज के सीओ को निर्देश दिये गये हैं. अब उड्डयन मंत्रालय को फैसला लेना है कि भागलपुर में एयरपोर्ट इन तीनों जगहों में से किस जगह बनेगा . जिला प्रशासन की ओर से उड्डयान मंत्रालय को चिन्हित जगहों की अनुमानित रकबा की वर्तमान मुआवजे की संभावित राशि का विवरण भी भेजा गया है .

 

अनुमानित मुआवजा

सुल्तानगंज-देवघर रोड से समीप 850 एकड़ जमीन का 4 अरब 16 करोड़ 64 लाख रुपए मुआवजा अनुमानित किया गया है , अकबरनगर-शाहकुंड रोड से समीप 830 एकड़ जमीन का 3 अरब 21 करोड़ 74 लाख रुपए तक मुआवजा और गोराडीह के समीप 660 एकड़ जमीन का क़रीब 1 अरब 18 करोड़ 44 लाख रुपए मुआवजा का अनुमान लगाया गया है .

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!